{"_id":"61ae4a077f02ba2a8e76ce0d","slug":"a-girl-died-in-accident-people-burnt-tractor-khalilabad-news-gkp418945721","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: हादसे में बच्ची की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: हादसे में बच्ची की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर में लगाई आग
Tue, 07 Dec 2021 12:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:19 PM IST
सार
भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पीटा, मौका पाकर भागा चालक, आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के बाद ही शव पुलिस को देने की बात पर अड़े पीड़ित परिजन।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र की नगर पंचायत हरिहरपुर में सोमवार की देर शाम बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। घटना से गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़कर पीटा और ट्रैक्टर में आग लगा दी। उसी बीच मौका पाकर ट्रैक्टर चालक भाग निकला। सूचना पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टर में लगी आग बुझवाई। पीड़ित परिजन आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग अड़ गए। उसके बाद ही शव पुलिस को देने की बात कहने लगे। एसओ पीड़ित परिजनों को मनाने में जुट गए।
विज्ञापन
नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर तीन सूर्यनगर निवासी पांच वर्षीय रागिनी पुत्री दिलीप चौधरी सोमवार की देर शाम दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान गली में गुजरे बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बच्ची को रौंद दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़ कर पीटा। मौका पाकर ट्रैक्टर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
उसी दौरान कुछ लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। सूचना पर तत्काल हरिहरपुर चौकी इंचार्ज मनोज पटेल अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रैक्टर में लगी आग को बुझवाकर सुरक्षित किया। सूचना पर एसओ रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिजन आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
उसके बाद ही शव देने की बात बताए। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि जिसका ट्रैक्टर है, वह भी उसी मोहल्ले का निवासी है। आरोपी ट्रैक्टर चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।