फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A fight broke out over a land dispute, and a young man's finger was chopped off.

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट, युवक की अंगुली काटी

Fri, 29 May 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out over a land dispute, and a young man's finger was chopped off.

विज्ञापन
संतकबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बाहिलपार गांव में जमीन विवाद में मारपीट के बाद अंगुली काटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव निवासी मनीष राय की तहरीर पर आरोपी विनय, ओमप्रकाश राय, त्रिपुरारी राय और रुद्र राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मनीष ने तहरीर में बताया कि 17 मई की सुबह करीब 10 बजे जमीन विवाद में गांव के विनय, ओमप्रकाश राय, त्रिपुरारी राय और रुद्र राय सहित अन्य लोग एकजुट होकर गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि, बीच-बचाव करने पहुंचे देवेंद्र राय को भी आरोपियों ने पीटा और ईंट-पत्थर चलाए। मारपीट के दौरान विनय ने दांत से उनकी अंगुली काट ली, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए। होश में आने के बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed