{"_id":"6a5a6f7bfeabb7d994025dd8","slug":"a-fake-id-created-by-someone-else-landed-me-in-jail-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-153983-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किसी और की बनाई फर्जी आईडी ने पहुंचा दिया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किसी और की बनाई फर्जी आईडी ने पहुंचा दिया जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर शुक्रवार को जिला जेल में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दाैरान एक बंदी ने खुद का फर्जी आईडी के चलते आरोपी बनाया जाना बताकर रिहाई की गुहार लगाई।
दुधारा थाना क्षेत्र के पकड़ी आराजी निवासी संदीप प्रजापति ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उसकी तस्वीर एक महिला की फोटो के साथ जोड़कर फर्जी आईडी बना दी। महिला के पति द्वारा दर्ज प्राथमिकी के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
धनघटा थाना क्षेत्र के चपरा पूर्वी निवासी परमेश ने बताया कि वर्ष 2008 के एक पुराने मुकदमे में वारंट जारी होने के कारण उसे गिरफ्तार किया गया। सरौली निवासी अभिषेक जायसवाल ने कहा कि चोरी के तीन मुकदमों में जमानत मिलने के बाद भी पुलिस ने गांजा बरामदगी के मामले में दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थवईपार निवासी मनीष सिंह ने भी चोरी के मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए न्याय की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा कई बंदियों ने शिकायत की कि जमानत मंजूर होने के बावजूद जमानतदार नहीं मिलने के कारण उन्हें जेल में ही रहना पड़ रहा है। सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अंजय कुमार श्रीवास्तव ने बंदियों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक प्रकरण का विधिक परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बंदी समस्या समाधान दिवस जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन तथा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव ने की।
इस अवसर पर डिप्टी जेलर मोतीलाल गुप्ता, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रज्ञा श्रीवास्तव सहित जिला कारागार के अधिकारी एवं बंदी उपस्थित रहे।