फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a driver is sucide

Sant Kabir Nagar News: अवसाद में जेसीबी चालक ने की आत्महत्या

Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
a driver is sucide
धनघटा। महुली क्षेत्र के रामूपुर में शनिवार को खपरैल के मकान के कमरे में लकड़ी के धरन से रस्सी के सहारे जेसीबी चालक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक अवसाद की वजह से युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामूपुर निवासी मोहम्मद मोहसिन का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। घर पर उनका छोटा बेटा एखलाक अहमद (25) मां सजाकुन्निशा और बहन शकीना के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम को एखलाक ने मां और बहन के साथ खाना खाया। उसके बाद वह सोने चला गया। शनिवार सुबह जब बेटा कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां सजाकुन्निशा कमरे में पहुंचीं तो देखा कि बेटे का शव लकड़ी की धरन में रस्सी के सहारे लटक रहा है। मां ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मां सजाकुन्निशा बेटे की मौत से गमगीन थीं, रोते हुए यही कह रही थीं कि बेटे ने क्यों आत्मघाती कदम उठाया, समझ में नहीं आ रहा है। वैसे बेटा काफी दिनों से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

एखलाक तीन भाइयों में छोटा था। बड़े भाई सुहेल और दूसरे नंबर के भाई तुफेल बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। मृतक से बड़ी बहन सकीना की शादी तय है। शादी की तिथि अभी निश्चित नहीं हुई है। मृतक अविवाहित था। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि एखलाक मुंबई में जेसीबी चलाता था। मुंबई से काफी समय पहले घर आ गया था और यहीं पर जेसीबी चलाता था। वह अवसाद में रहता था। उसी वजह से आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर एखलाक किस वजह से अवसाद में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed