{"_id":"68a0cd6d41c90f5cce0425ce","slug":"a-deer-seriously-injured-by-a-dog-attack-dies-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137038-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कुतों के हमले से गंभीर रूप से घायल हिरन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कुतों के हमले से गंभीर रूप से घायल हिरन की मौत
Sat, 16 Aug 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
कुत्तों के हमले से मृत हिरण
बखिरा। शुक्रवार को झील की तलहटी से भटक कर ढोढयां गांव की आबादी में आ गए एक हिरन को कुत्तों के झुंड ने घेर कर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल हुए हिरन की थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई।
शुक्रवार को बखिरा झील के किनारे से भटककर एक हिरण ढोढया गांव किनारे आ गया था। आबादी में आने पर हिरन को कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया। मोती, दिल्लू समेत अन्य ग्रामीणों ने हिरन को बचाने का प्रयास किया था, लेकिन तक तक हिरन गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने वन कर्मियों को फोन से घटना की जानकारी दी। वनकर्मियों के आने तक हिरन की मौत हो गई थी। वन कर्मियों ने मृत हिरन को गड्ढे में दफन करवा दिया और प्रभागीय वनाधिकारी को घटना से अवगत कराया।