{"_id":"69653f666c3c22970d0339cc","slug":"a-community-feast-was-held-in-hakimpura-village-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144315-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हकीमपुर गांव में आयोजित हुआ सहभोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हकीमपुर गांव में आयोजित हुआ सहभोज
Tue, 13 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
हैसर बाजार के हकीमपुर गांव मे आयोजित सह भोज कार्यक्रम में मौजूद लोग
धनघटा। विकास खंड हैसर बाजार के हकीमपुर गांव में सहभोज आयोजित हुआ। विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे पुनीत कार्य है। सबका साथ, सबका विकास करके देश के प्रधानमंत्री इसे चरितार्थ कर रहे हैं।
विधायक ने कहा कि जिस तरह वृद्ध जनों का सेवा करना सबका कर्तव्य है उसी तरह प्रकृति की रक्षा करना मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का कोप जब होता है तो सभी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पर्यावरण का सुरक्षा करके ही प्रकृति के प्रकोप से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार तरह-तरह के कदम उठा रही है। युवाओं को रोजगार देकर जहां उनकी भविष्य को संवारा जा रहा है वही वृद्धजनों और असहाय लोगों के हित को ध्यान में रखकर उनके लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है। इस तरह के सहभोज कार्यक्रम जरूरी होता है। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह सिसोदिया, पीएन सिंह, अंकुर पांडेय, जन्मेजय मिश्रा, सोनू सिंह, रमाकांत निषाद, अवधेश यादव, विनोद यादव, कल्याण यादव, अंबिका राजभर आदि लोग मौजूद रहे।