फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a chaild in crime

Sant Kabir Nagar News: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म

Wed, 17 May 2023 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
a chaild in crime
संतकबीरनगर। तीन दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र में एक चार साल की बच्ची से युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित चाचा ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ सोमवार देर शाम मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मंगलवार को पीड़ित बच्ची को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच को भेजा।
विज्ञापन

पीड़ित चाचा का आरोप है कि 13 मई की शाम तीन बजे उसकी चार वर्षीय भतीजी को आरोपी युवक उठा ले गया। आरोपी युवक ने उसकी मासूम भतीजी से दुष्कर्म किया। घटना से मासूम भतीजी की तबीयत बिगड़ गई थी। कोतवाल सर्वेश ने बताया कि आरोपी युवक बखिरा क्षेत्र का निवासी है। आरोपी युवक ट्रक का खलासी है। जबकि उसके पिता छोटी सी चाय की दुकान चलाते है। पीड़ित की मां एक फैक्ट्री में काम करती है। उसी फैक्ट्री में ट्रक के साथ आने- जाने से आरोपी की पहचान हो गई थी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि 14 मई को फैक्ट्री के लोग ट्रक के संबंध में सीसीटीवी का फुटेज देख रहे थे। उसी फुटेज में आरोपी मासूम बच्ची को लेकर झाड़ी की तरफ जाता दिखाई दिया है। उसी के बाद संदेह होने पर पीड़ित परिजनों ने तहरीर दिया। तहरीर के आधार आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जबकि आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed