फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अनुपस्थित 12 अफसरों के वेतन काटे जाएंगे

अनुपस्थित 12 अफसरों के वेतन काटे जाएंगे

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर/हैंसर। मंगलवार को जनपद के तीनों तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन हुआ। एडीशनल कमिश्नर प्रशासन सुरेंद्र राम ने खलीलाबाद तहसील दिवस का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 12 अफसर अनुपस्थित पाए गए और उनका एक-एक दिन का वेतन काटने का निर्देश एसडीएम को दिया। इसी तरह डीएम प्रकाश बिंन्दु और एसपी रोहन पी कनय ने धनघटा तहसील दिवस में पीड़ितों की फरियाद सुनीं। तीनों तहसीलों में कुल 188 मामले आए और सिर्फ दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

एसडीएम रामकेर यादव की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील दिवस का आयोजन हुआ। उसी बीच एडीशनल कमिश्नर प्रशासन पहुंचे और उपस्थिति पंजिका को देखा। उन्होंने बताया कि सीओ सदर, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, बीडीओ खलीलाबाद और सेमरियावां, सहायक विकास अधिकारी पंचायत खलीलाबाद तथा बघौली, सहायक विकास अधिकारी साधन सहकारी समितियां बघौली, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण सेमरियावां समेत 12 अफसर अनुपस्थित पाए गए। जिनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश एसडीएम को दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तहसील दिवसों पर आए शिकायती पत्रों और निस्तारण की स्थिति की समीक्षा भी की। जिसमें पाया कि 203 मामले पूर्व के लंबित चल रहे है। जबकि 79 मामले नए आए है। आगे बताया कि जलनिगम विभाग द्वारा 30 से 40 मामले पिछले छह महीने से नहीं निपटाए गए हैं। राजस्व विभाग में भी 40 मामले हैं, जिसमें जमीन की पैमाईश होनी है और नहीं की गई है। समीक्षा में पाया गया है कि शिकायत कुछ है और निस्तारण कुछ और हुआ, यह बेहद खराबपूर्ण रवैया है। 15 दिनों के भीतर मामले निस्तारित किए जाए अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई हो सकती है। तहसील दिवस में आए 79 मामलों में से एक भी मामले का निस्तारण मौके पर नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह धनघटा में डीएम प्रकाश बिंदु ने फरियाद सुनी। डीएम ने कहा कि जिले में तहसील दिवस में पेश किए गए 500 मामले लंबित है। जिसके निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए । जल्द ही लंबित पड़े मामलाें का निस्तारण कर दिया जाए। उन्होने कहा कि समाधान दिवस में विकास विभाग के भी अधिकारी भाग लेकर जन समस्यायाें का निस्तारण करे।

इस दौरान चार विधवा महिलाओं को बेटी की शादी के लिए भेजे गए 10-10 हजार रुपये अनुदान का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। तहसील दिवस में कुल 82 मामले पेश हुए और दो मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ।
इस दौरान सीडीओ राम नरेश, सीएमओ, एसडीएम सतीष त्रिपाठी, सीओ आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed