फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   586 ग्राम ने नहीं जमा किया अपना अभिलेख

586 ग्राम ने नहीं जमा किया अपना अभिलेख

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सोमवार को मंडलीय टीम जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में ऑडिट करने पहुंची। आलम यह रहा है कि सिर्फ 52 ग्राम पंचायतों ने अभिलेख जमा किया था। जबकि 586 ग्राम पंचायतों ने अभिलेख अबतक नहीं दिया।जिसकी वजह से उन ग्राम पंचायतों की ऑडिट नहीं होने की बात सामने आई। संभागीय लेखाधिकारी बृजेंद्र कुमार दीक्षित के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ऑडिट के लिए डीपीआरओ कार्यालय पहुंची थी। टीम के सदस्यों ने बताया कि जिले में 648 ग्राम पंचायतें है। जिसमें से सिर्फ 52 ग्राम पंचायतों ने अभिलेख दिया है। शेष ग्राम पंचायतों ने अभिलेख नहीं दिया है।
विज्ञापन

जिसकी वजह से उन ग्राम पंचायतों की ऑडिट नहीं हो पायी। वित्तीय वर्ष 2012-13 में राज्य वित्त, तेरहवा वित्त, बारहवा वित्त, एमडीएम, छात्रवृत्ति ,मनरेगा आदि योजनाओं की ऑडिट की जानी है। टीम के सदस्यों ने बताया कि डीपीआरओ को रिपोर्ट दी जाएगी। प्रभारी डीपीआरओ आरए प्रसाद ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों ने अभिलेख जमा नहीं किया है वह जल्द अभिलेख जमा कर दें। 16 से 28 अक्टूबर के बीच पुन: ऑडिट होना तय है। जिन ग्राम पंचायतों के अभिलेख जमा नहीं होंगे, उनके खाते सीज किए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed