फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बच्चों पर दया, बड़ों पर बेरहमी दिखाई

बच्चों पर दया, बड़ों पर बेरहमी दिखाई

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के उसका कला मोहल्ले में महिला की हत्या करके लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दु:साहसिक बदमाशों ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया। इधर बदमाशों ने बच्चों पर दया की और बड़ों पर कहर बरपाए। डॉग स्क्वायड ने सुराग लगाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता एक घर के पास दो बार पहुंच रुक गया।
विज्ञापन

जीवन वर्मा के घर को जिस तरीके से कच्छा बनियान गिरोह के बदमाशों ने निशाना बनाया है, उससे प्रतीत हो रहा था कि घटना से पूर्व बदमाशों ने रैकी की होगी। आसपास के लोगों के घरों के मुख्य दरवाजे को रस्सी से बांध कर बंद कर दिया था, ताकि लोग बचाव में न आ सकें। मनोरंजन वर्मा के मासूम बच्चे प्रियम और दिव्यम बता रहे थे कि बदमाशों ने पहले पापा के सिर पर डंडे से प्रहार किया। जब मम्मी ने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने मम्मी को भी मारना-पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने बच्चों को हाथ तक नहीं लगाया। पीड़ित दंपति की आवाज सुनकर पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने मकान के छत पर चढ़ कर शोर मचा कर मोहल्ले के लोगों को जगाया। बदमाश दो आलमारी और एक अटैची को तोड़ कर उसमें रखे सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed