फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में चार घायल

अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में चार घायल

Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हैंसर। धनघटा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अलग अलग चार स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोग सीएचसी मलौली पहुंचाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल खलीलाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। छितौनी गांव के 20 वर्षीय रामरू प पौली से टैपों पर बैठकर धनघटा आ रहे थे। टैपों में अधिक सवारी होने के कारण उनका पैर बाहर निकला हुआ था। शनिचरा बाजार के पास उनके पैर में बाइक से चोट लग गया। जिससे पैर फैक्चर हो गया। दौलतपुर गांव के जीतेन्द्र बाइक द्वारा धनघटा जाने के लिए घर से निकले वह अपने गांव के बाहर पहुंचे कि सामने साइकिल सवार आ गया उसे बचाने के चक्कर में जीतेन्द्र बाइक से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके परिजन उन्हे सीएचसी मलौली लाए। कुरमौल गांव के 50 वर्षीय लालू यादव साइकिल द्वारा धनघटा आ रहे थे। धनघटा शिव मंदिर के आगे बाइक सवार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दिया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। उन्हें भी सीएचसी मलौली में ले जाया गया। चौथी घटना उमरिया बाजार के पास घटी जहां कड़सहरा गांव के रईस बाइक से हुई आमने सामने की टक्कर में घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक चालक बच गया और भाग निकला। रईस को सीएचसी मलौली पहुंचाया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. बीएन चतुर्वेदी का कहना है कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। गंभीर चोट होने से सभी को सदर अस्पताल खलीलाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed