{"_id":"66-81379","slug":"Sant-kabir-nagar-81379-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक और उर्वरक की दुकानों पर हुई छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक और उर्वरक की दुकानों पर हुई छापेमारी
Sant kabir nagar
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रवीर सिंह यादव के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने जनपद में कीटनाशक और बीज की 25 दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान आठ दुकानों के नमूने लिए गए और कागजात के अभाव में एक दुकान को सील किया गया।
कृषि अधिकारी ने बताया कि बीज और कीटनाशक दुकानों के अवैध संचालन और नकली बीज और पेस्टीसाइड की शिकायतों को संज्ञान में लेक र जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दुकानों का निरीक्षण किया गया और दुकानदार के लाइसेंस और वैध कागजात की जांच की गई। उन्होंने बताया कि चलाए गए अभियान के तहत जनपद के पच्चीस कीटनाशक और बीज भंडारों के दुकानों की जांच की गई और कीटनाशक दवाइयों के आठ नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि मेेंहदावल में एसडीएम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पेस्टीसाइड की एक दुकान को कागजात के अभाव में सील कर दिया गया और बखिरा में उर्वरक की दो दुकानों से खाद के नमूने लिए गए। कृषक सेवा कें द्र हावपुर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि जिले में अभियान चलता रहेगा और बिना लाइसेंस दुकान करने वालों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।