फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   रैली के नाम पर कर रहा था व्यापारियोें से वसूली

रैली के नाम पर कर रहा था व्यापारियोें से वसूली

Tue, 04 Feb 2014 02:45 PM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Tue, 04 Feb 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी की एक फरवरी से शुरू होने वाली साइकिल यात्रा को लेकर गुरुवार को जिला पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओें की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को तैयारी को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा सपा कार्यकर्ता बनकर वसूली किए जाने की शिकायत का मामला उठा। जिस पर जिलाध्यक्ष ने दोषी कार्यकर्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहा कि पार्टी की नीतियों का प्रचार कार्यकर्ता तेजी से करे। एक फरवरी से होने वाली साइकिल यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। लोगों तक यह संदेश जाना चाहिए कि सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। सपा की कथनी करनी में अंतर नहीं है। विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा कि सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। बैठक में कुछ लोगाें द्वारा यह मुद्दा उटाया गया कि कुछ लोग सपा कार्यकर्ता बनकर व्यापारियों से वसूली कर रहे हैं। जिस पर राज्यसभा सदस्य ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों की शिकायत मिल रही है वे सपा के कार्यकर्ता नहीं हैं। जांच कराई गई थी। जिसमें यूथ ब्रिगेड का एक कार्यकर्ता दोषी पाया गया। उसे पार्टी से निष्कारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता लिप्त पाया जाता है तो उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में सपा लोकसभा प्रत्याशी भालचंद यादव, प्रमुख रामआशीष यादव, लोरिक यादव, संतराम यादव, शेषनाथ यादव सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


केंद्र में तीसरे मोर्चे की बनेगी सरकार : आलोक तिवारी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने डाक बंगले पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनेंगे। देश के छोटे-छोटे दल मिलकर तीसरे मोर्चे की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कि प्रदेश में भाजपा को कोई अस्तित्व नहीं है। यहां पर गुजरात मॉडल नहीं चलेगा। कांग्रेस को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए कांग्रेस को समर्थन दिया गया है। उन्होंने कहा कि सपा अपने तरीके से चुनाव लड़ रही है। सपा प्रत्याशी भालचंद यादव ने कहा कि टिकट मिलने के बाद से जिले में सड़कोें की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। वर्तमान बसपा सांसद जिले की दुर्दशा के जिम्मेदार है। आने वाले चुनाव में जनता सपा को समर्थन देकर जिले के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। पत्रकार वार्ता में विधायक अलगू प्रसाद चौहान, प्रमुख रामआशीष यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed