फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी

Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 34 केंद्रों पर रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक परीक्षा होगी। 10.30 बजे से पहले पेपर का सील नहीं तोड़ा जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद विलंब से आने वाले परीक्षार्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 800 पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी ने शनिवार को पुलिस लाइंस परिसर में मातहतों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि 34 परीक्षा केंद्रों को तीन जोन में बांटा गया है। सभी परीक्षा केंद्र पर केंद्र पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगी है। इसके अलावा 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। एसपी ने कहा सभी पुलिस कर्मियों को साफ निर्देश दिया गया है कि कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल, कैलकुलेटर, कागज, कापी, किताब आदि लेकर अंदर न जाने पाए। एक बार जो परीक्षार्थी या कक्ष में ड्यूटी करने वाले शिक्षक अंदर प्रवेश कर जाएं, उन्हें परीक्षा समाप्ति के बाद ही बाहर निकलने दें। केंद्र से 100 गज की दूरी पर बाहरी लोग रहेंगे।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में बना कंट्रोल रूम
पल-पल की जानकारी लेने के लिए एसपी ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम के नंबर 9415640265, 9454402452 और 05547-226892 पर किसी तरह की सूचना हो, तत्काल देने के लिए निर्देशित किया है। केंद्र पर प्रश्न पत्र पहुंचने, प्रश्न पत्र के खुलने और वितरित किए जाने की समय वार सूचनाएं मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के जवानभी नजर रखेंगे
एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर शासन बेहद गंभीर है। बगैर वर्दी पहने एसटीएफ के पुलिस कर्मी भी घूमेंगे। ऐसी दशा में पुलिस कर्मियों को चौकन्ना रहना होगा और पूरी ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन करना होगा।


बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर चौकस रहेगी सुरक्षा
परीक्षा देकर परीक्षार्थी छूटेंगे तो बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ होगी। ऐसे में खलीलाबाद रेलवे स्टेशन, मगहर और चुरेब स्टेशन पर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा मेंहदावल बाईपास, मगहर पुलिस चौकी और कांटे चौकी के पास भी सुरक्षा के लिए मद्देनजर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। इसके लिए एसपी ने पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी दे दी है। इस दौरान वीडियो कैमरा और डिजिटल कैमरा पुलिस कर्मियों के पास मौजूद रहेगा। किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले पुलिस से बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed