{"_id":"66-78232","slug":"Sant-kabir-nagar-78232-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का 16 को प्राथमिक शिक्षक संघ घेराव करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम का 16 को प्राथमिक शिक्षक संघ घेराव करेगा
Sant kabir nagar
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीआरसी खलीलाबाद पर शनिवार को बैठक कर अपना विरोध जताया। शिक्षक संघ का आरोप है कि शासन के निर्देश के बाद भी शिक्षकों का प्रमोशन कर तैनाती नहीं दी जा रही है। बीएसए पर अपने घर से कार्यालय चलाने का आरोप शिक्षक संघ ने लगाया है। शिक्षकों ने 16 दिसंबर को डीएम का घेराव करने की चेतावनी दी है।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरसिंह कुमार यादव ने कहा कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में शासन ने बंद विद्यालयों को खोलकर संचालित करने का निर्देश दिया है। लेकिन आज तक किसी भी विद्यालय को नहीं खोला गया। बीएसए अपने घर पर बैठकर कार्यालय चला रहे है और ट्रांसफर, पोस्टिंग कर रहे हैं। उन्होेेंने कहा कि शासन का निर्देश था कि जहां एक से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं, वहां से शिक्षकों को हटाकर बंद विद्यालयों पर तैनात कर पठन पाठन संचालित किया जाए। इसके अलावा प्रमोशन के द्वारा बंद विद्यालयों को खोलने का निर्देश दिया था। लेकिन बीएसए शासनादेश को नहीं मान रहे हैं। अपनी मनमानी कर रहे हैं। बीएसए की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए 16 दिसंबर को शिक्षक जिलाधिकारी को घेराव करेंगे। शिक्षकों ने बैठक के बाद एक पत्रक जिलाधिकारी को भेजा। जिसमें प्रमोशन और स्थानांतरण शुरू कराने की मांग है। इस अवसर पर संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, संयुक्त मंत्री जवाहर लाल गुप्त, रामनाथ यादव, विनोद यादव, जयराम वर्मा, रुदल प्रसाद, राकेश कुमार, बाबूराम यादव, प्रकाश चंद्रा, अमित मौर्य, हरिओम, जगदीश यादव, राम मिलन, सुरेश पटेल, राम निहोर आदि मौजूद रहे।