फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाली

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाली

Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल की खस्ताहाल सड़क, बिजली, धान क्रय केेंद्र पर व्याप्त भ्रष्टाचार, राजकीय परिवहन की जर्जर व्यवस्था, सरकारी निकायों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं बढ़ती महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार को करमैनी से मेंहदावल तक पद यात्रा किए। कार्यकर्ताओं ने शासन और प्रशासन को कोसते हुए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

करमैनी घाट पर भाजपा नेता शरद त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने पद यात्रा निकाल कर जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया। भाजपा नेता शरद त्रिपाठी ने कहा कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में सत्ता पक्ष का जनप्रतिनिधि होने के बावजूद सारे विकास कार्य ठप हैं। मेंहदावल से करमैनी मार्ग, मेंहदावल से बघौली मार्ग, मेंहदावल बाया सेमरियावां बस्ती मार्ग, बांसी और बेलहर रूधौली मार्ग गड्ढों में तब्दील होकर आवागमन को बाधित कर रहा है। इस तहसील क्षेत्र में नलकूप खराब पड़े हुए हैं। जिससे किसानों को सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होेंने कहा कि धान क्रय केेंद्रों पर खरीदारी बंद है। समस्त सरकारी निकायों और प्रतिष्ठानों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यह राजनीति पद यात्रा नहीं जनहित में चलाया गया एक आंदोलन है। जन समस्याएं जब तक दूर नहीं होंगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार वादों के बाद भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रही है। जिला महामंत्री राजेश सिंह ने कहा कि पूरे जनपद में धान क्रय केंद्रों पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में किसानों ने जो धान व गेहूं बेचा था, उसका भी भुगतान उन्हें नहीं मिल पाया है। पद यात्रा के मेंहदावल तिराहे पर पहुंचने पर राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय मांगाें का ज्ञापन तहसीलदार वीके गुप्त को सौंपा गया। ज्ञापन पर क्षेत्र के 1001 लोगों ने हस्ताक्षर किया था। इस अवसर पर शिवाजी शुक्ल, रामबहादुर सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन तिवारी, श्यामनारायण, भूपेंद्र त्रिपाठी, सत्यदेव राय, राम प्रकाश मिश्र, कमलेेश शुक्ल, जनार्दन लाल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, मानवेंद्र सिंह, इंद्रसेन सिंह, विजय कुमार पांडेय, परमात्मा सिंह, देवेंद्र चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed