{"_id":"66-78155","slug":"Sant-kabir-nagar-78155-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ा 120 बोरी गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ा 120 बोरी गेहूं
Sant kabir nagar
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। वाणिज्य कर विभाग ने शुक्रवार को छापा मार कर मेेंहदावल बाईपास से ट्रॉली पर लदा 120 बोरी गेहूं बरामद किया है। वाहन स्वामी के कागजात न दिखाने पर ट्राली को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम तक वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी पकड़े गए गेंहू के बारे में जांच करते रहे।
विभाग को सूचना मिली कि सिद्धार्थनगर से एक ट्रॉली गेहूं कालाबाजारी के लिए जनपद में लाया गया है। विभाग के सहायक आयुक्त योगेश मौर्य ने टीम के साथ ट्रॉली को मेंहदावल बाईपास के पास रोक लिए। टीम ने ड्राइवर से कागजात दिखाने को कहा लेकिन ड्राइवर कागजात नहीं दिखा सका। सहायक आयुक्त योगेश मौर्य ने बताया कि एक ट्रॉली गेहूं बरामद किया गया है। गेहूं खलीलाबाद के किसी मिल में जा रहा था। गिनती कराया गया तो 120 बोरा गेहूं निकला है। ड्राइवर से मालिक को बुलाने के लिए कहा गया लेकिन वह नहीं बुला सका। जिसके बाद नोटिस जारी की गई। उन्होेंने बताया कि बरामद गेहूं की जांच की जा रही है। अगर मालिक कागजात नहीं दिखा पाए तो गेहूं को जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल बरामद ट्रॉली को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई से गेहूं की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।