{"_id":"66-75064","slug":"Sant-kabir-nagar-75064-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्व के चलते बदला लैपटॉप वितरण का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर्व के चलते बदला लैपटॉप वितरण का शेड्यूल
Sant kabir nagar
Updated Sun, 27 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। 6 नवंबर को छठ पर्व के चलते लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम टाल दिया गया है। अब लैपटॉप वितरण 10, 11 और 12 नवंबर को एचआरपीजी कॉलेज में किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रवीर सिंह यादव ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को इस बारे में आवश्यक निर्देश दिया।
जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रवीर सिंह यादव ने कहा कि लैपटॉप वितरण का कार्य 6, 7 और 8 नवंबर को होना था। लेकिन छठ पर्व को देखते हुए यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। अब लैपटॉप वितरण 10, 11 और 12 नवंबर को किया जाएगा। एचआरपीजी कॉलेज को इसके लिए चिह्नित किया गया है। दो पालियो में लैपटॉप का वितरण होगा। इसके लिए छात्रों का सिटिंग प्लान तैयार कर लिया जाए। किसी भी पात्र छात्र को लैपटॉप से वंचित न किया जाए। लैपटॉप का सीरियल नंबर को छात्र के आईकार्ड नंबर से मिलान कर लिया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भोलानाथ मिश्र, डायट प्राचार्य प्रताप सिंह बघेल, डीआईओएस उमानाथ, बीएसए राम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अपात्र को मिला तो जिम्मेदारों पर दर्ज होगा मुकदमा
जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रवीर सिंह यादव ने जनपद के समस्त प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि लैपटॉप वितरण में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए। पात्र छात्रों के प्रमाण पत्रों को पूरी तरह से जांच लिया जाए। उन्हीं छात्रों को परिचय पत्र दिया जाए, जो पात्र हो। अपात्र छात्र को लैपटॉप मिला और इसकी शिकायत होने पर संबधित प्राचार्यों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने डीआईओएस को महाविद्यालयाें से मिली सूची को ठीक तरह से जांच करा लेने का निर्देश दिया है।