फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   खानापूरी वाली कार्रवाई से नहीं डरते मिलावटखोर

खानापूरी वाली कार्रवाई से नहीं डरते मिलावटखोर

Sun, 27 Oct 2013 05:39 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sun, 27 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट आम बात हो गई है। लोग खुद जागरूक हो रहे हैं और त्योहारों पर कम से कम से कम दूध और इससे बनी चीजें खरीदने लगे हैं। मगर मिलावटखोरी पर कार्रवाई करने वाला खाद्य सुरक्षा विभाग सुस्त पड़ा है। पिछले साल मात्र 48 नमूने लिए गए। जिसमें से 24 फेल हुए। छह पर कार्रवाई हुई और जुर्माना वसूला गया। मगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सिर्फ त्योहारों के समय खानापूरी की जाती है। जिससे मिलावट का धंधा बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन

गत वर्ष दीपावली के अवसर पर छह नमूने जांच के लिए विभाग ने लिए थे। नमूनों में छेने की मिठाई, सोनपापड़ी, रिफाइंड तेल, सरसों तेल, वनस्पति आदि जांच के लिए गोरखपुर के प्रयोगशाला में भेजे गए थे। जिसमें छेने की मिठाई अधोमानक मिला। इस मामले में फरवरी 2013 में एडीएम कोर्ट में विभाग ने वाद दायर किया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय सहाय के मुताबिक पिछले साल में कुल 48 नमूने जांच के लिए भरे गए थे। जिसमें से 24 नमूने फेल आए थे। उसमें 12 नमूने मिठाई के भरे गए थे। जिसमें से 7 नमूने फेल आए थे। दो नमूने खोआ के और एक नमूना बर्फी का अधोमानक पाया गया था। 17 मामलों में एडीएम कोर्ट में वाद दायर कर दिया गया था। 7 नमूनों की जांच सेंट्रल फूड लैब से दोबारा हुई थी। जिसमें तीन नमूने पास हो गए थे। इस वजह से 4 मुकदमे बाद में दायर हुए। नल्ली की जांच रिपोर्ट में अखाद्य कलर पाया गया था। इस तरह दो मुकदमे सीएजेएम कोर्ट में दायर किए गए थे। गत वर्ष छह मिलावटखोरों पर 6.15 लाख का जुर्माना हुआ था। जबकि इस साल चार मिलावटखोरों से 1.97 लाख जुर्माना वसूल किया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि इस साल अब तक मिलावटी खोआ तीन बार पकड़ा जा चुका है। जिसमें दो बार कोतवाली पुलिस ने पकड़ा था। नमूने को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में अधोमानक पाया गया। उसमें वाद दायर करने की तैयारी चल रही है। मिलावटी खोआ की सप्लाई कानपुर से मिलावटखोर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed