{"_id":"66-74978","slug":"Sant-kabir-nagar-74978-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू का सहायक अध्यापक बनने को 24 ने कराई काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्दू का सहायक अध्यापक बनने को 24 ने कराई काउंसिलिंग
Sant kabir nagar
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में उर्दू विषय से सहायक अध्यापक बनने के लिए शुक्रवार को डायट कार्यालय में 24 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। 107 पदों के लिए कुल 214 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था। काउंसिलिंग शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गई।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन चलने वाले परिषदीय विद्यालयों में प्रशिक्षण प्राप्त उर्दू शिक्षकों की तैनाती की जानी है। जिसमें संतकबीरनगर जनपद में 107 पदों पर नियुक्ति होनी है। शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। एक पद के सापेक्ष दो अभ्यर्थी कुल मिलाकर 214 अभ्यर्थी को बुलावा पत्र भेजा गया था। लेकिन देर शाम तक चली काउंसिलिंग में मात्र 24 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। जिसमें 13 महिला और 11 पुरुष थे। अभ्यर्थियाें ने अपने अपने प्रमाण पत्रों की जांच कराई। बीएसए राम सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग में 24 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। जबकि 214 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था। काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई है। इसकी सूचना निदेशालय को भेजी जाएगी। शासन से सूचना मिलने के बाद ही आगे की काउंसिलिंग होगी। प्रमाण पत्रों की जांच में खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह, एसएस पटेल, चंद्रभूषण त्रिपाठी, राकेश मणि त्रिपाठी, असरारूल हक, विजयनाथ यादव, रामसरन यादव सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।