फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   धार्मिक मंच से हुए चुनावी वायदे

धार्मिक मंच से हुए चुनावी वायदे

Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिड़हर घाट पर कार्यक्रम भले ही भगवती नवदुर्गा प्राण प्रतिष्ठा एवं सद्भावना समारोह का रहा, लेकिन मंच का माहौल पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा दिखा। मंच से चुनावी घोषणाएं हुईं, वहीं विकास कार्य कराने के वादे के बहाने चुनावी वैतरणी पार करने के लिए वोट भी सहेजा गया। यहां तक की प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी खुले मंच से सपा प्रत्याशी भालचंद यादव को जिताने पर जिले में अधिक विकास कार्य कराने का वायदा किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने कहा कि इस जिले का सौभाग्य है कि यहां एक सप्ताह के भीतर दो बार प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव आए। जब सपा की सरकार नहीं थी तो बसपा सरकार में आतंक कायम था। तमाम बेगुनाह जेल में ठूंसे गए थे। खाद, बीज के लिए किसानों पर लाठियां बरसाई गईं थीं। लूट, खसोट और डकैती डाली जा रही थी। केंद्र की कांग्रेस सरकार भी एक के बाद एक घोटाले किए जा रहे हैं। सर्वे रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि सपा का मूल रुप से 20 से 25 प्रतिशत वोट है। मीडिया दिखाती है कि भाजपा इतनी सीटें पा रही है, वह सर्वे चौराहे पर बैठे लोगों से की जाती है। 5-5 वोट कार्यकर्ता बूथों पर बढ़ाए तो सपा प्रदेश में 60 सीटें जीतेगी। यहां की जनता से अपील है कि सपा प्रत्याशी भालचंद यादव को भारी मतों से जिता कर केंद्र में भेजें।
विज्ञापन

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री शंख लाल माझी ने कहा कि कम्हरिया घाट पर पुल बनाए जाने की सपा ने स्वीकृति दी थी, लेकिन बसपा की सरकार ने पैसा नहीं दिया। लोक निर्माण मंत्री से कम्हरिया घाट पर काम कराने की मांग की। एमबीडी बांध कट जाने से इस क्षेत्र में तबाही आ गई। बिड़हर घाट से पूरब 500 मीटर तक गाइड बांध बनाने की भी मांग रखी। बस्ती और गोरखपुर के बीच में छूटे हुए संतकबीरनगर के हिस्से की सड़क यानि रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण कराए जाने की बात कही। बसपा को जालिम सरकार बताते हुए कहा कि जब-जब चुनाव आता है, तब-तब बरसाती मेंढक की तरह टर्र -टर्र की आवाजें सुनाई देने लगती हैं। बड़ी-बड़ी बातें विपक्षी दल करते हैं। सपा की सरकार के जरिए संचालित तमाम योजनाओं का जिक्र किया। लोक निर्माण मंत्री को विश्वकर्मा और कुबेर की उपाधि तक दे दी। हिंदू-मुस्लिम एकता कायम करने के साथ सपा प्रत्याशी की जीत के लिए लोगों से अपील की। सपा प्रत्याशी भालचंद यादव ने कहा कि इस बार सपा के पक्ष में बयार बह गई है। बसपा सांसद एवं प्रत्याशी कुशल तिवारी पर निशाना साधा और कहा कि वह क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराए। सांसद निधि का पांच करोड़ जनता का पैसा है, उसी से यदि सड़क बन गई होती है, तो सड़कों का यह हाल नहीं रहता। एसडीएम और तहसीलदार पर आवास के लिए 20-20 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप मढ़ा और कहा कि सपा बहुमत की सरकार में है। ऐसे अधिकारी या तो जेल जाएंगे या फिर सस्पेंड हाेंगे। अधिकारी अपनी गतिविधि बदल लें। मोदी का चादू चलने वाला नहीं है। उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है। सपा विधायक अलगू चौहान ने कहा कि दो महीने पहले इस क्षेत्र में बाढ़ आई थी। जिससे भीषण तबाही मची। करीब 300 गांव चपेट में आ गए थे। बाढ़ से प्रभावित 1000 परिवारों के लिए आवास की मांग लोक निर्माण मंत्री से की। बिड़हर घाट पर बिजली की व्यवस्था, शवदाह गृह बनवाने के साथ यात्री निवास बनाए जाने की मांग की। सपा प्रत्याशी की जीत के लिए जनता से अपील की। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, अंबेडकरनगर के जिलाध्यक्ष रामसकल यादव व जंगबहादुर यादव ने भी अपने संबोधन में सपा की तारीफ की और सपा प्रत्याशी के जीत के लिए वोट देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन हैंसर ब्लॉक प्रमुख राम अशीष यादव ने किया। सपा विधायक पप्पू निषाद, सत्यपाल पाल, मोतीलाल दुषाद, इंजीनियर सुरेंद्र यादव, संतराम यादव, रामनाथ यादव, ब्रहमशंकर भारती, कोमल यादव, रवींद्र राय, हीरा निषाद, जुबेर अहमद, इंद्रजीत यादव, विश्वंभर पांडेय, रामनसीब ,सुबोध यादव, प्रमोद यादव, पप्पू यादव, मसलहुद्दीन, एकलाख, रामप्रीत आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed