फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सीडीओ के निरीक्षण में अफसर गायब मिले

सीडीओ के निरीक्षण में अफसर गायब मिले

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीडीओ एसएन तिवारी के निरीक्षण में कई अधिकारियों की लेटलतीफी और अक्सर अनुपस्थित रहने की पोल खुल गई। विकास भवन में स्थित कई विभागों के अधिकारी निरीक्षण में गायब मिले। गायब अधिकारियों में डीपीआरओ, डीपीओ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी समेत आधा दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल रहे। सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ में नोटिस जारी करके संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीडीओने बताया कि बुधवार को 11.30 बजे के करीब विकास भवन का निरीक्षण किए। निरीक्षण में डीपीआरओ आनंद प्रकाश त्रिपाठी, डीओ पीआरडी विनय कुमार चतुर्वेदी, अपर अर्थ संख्याधिकारी गोविंद प्रसाद शुक्ल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, एआर जमुना प्रसाद पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दूबे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग बीके दुबे, आरईएस के एई अभय सिंह एवं जेपी मिश्र अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा उन्हें नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण देने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed