फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   देशी-विदेशी शराब की नकली फैक्टरी बरामद

देशी-विदेशी शराब की नकली फैक्टरी बरामद

Sun, 23 Dec 2012 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sun, 23 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
बखिरा/ संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को गनवरियां चौराहे पर स्थित एक मकान में संचालित हो रही नकली अंग्रेजी, देशी शराब की फैक्टरी बरामद की। टीम ने 20-20 लीटर स्प्रीट रखे 14 गैलन, 4,824 शीशी, विभिन्न वैराइटी के शराब के 2722 स्टीकर व रैपर बरामद किया। बोतल की ढक्कन पर कई डिस्टेलरी का नाम अंकित किया गया था। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ा। जो एक व्यक्ति की अलग-अलग लाइसेंसी शराब की दुकानों के सेल्समैन बताए गए।
विज्ञापन

एसओ रुदल यादव को सूचना मिली कि गनवरियां चौराहे पर स्थित एक व्यक्ति के मकान में कुछ लोग नकली अंग्रेजी और देशी शराब की फैक्टरी चला रहे हैं। एसओ ने इसकी सूचना देकर आबकारी इंसपेक्टर रविशंकर व उनकी टीम को बुला लिया। पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने बखिरा क्षेत्र के गनवरिया में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकडे़ गए लोगों की पहचान दयाराम निवासी धरमपुर कैम्पियरगंज जिला गोरखपुर ,पिंटू चौधरी निवासी छोटी कटाई, कैम्पियरगंज और रामदयाल लोधी निवासी गनवरिया के रुप में हुई। पुलिस ने मौके से स्प्रीट रखे 20-20 लीटर के 14 गैलन बरामद किया। इसके अलावा 12 बोरी में रखा कुल 4,824 खाली शीशी, लैला के 576, मिस्टर लाइन के 28, मैकडोनाल्ड के 618, बैगपाइपर के 473, मिस्टर लाइन के 1027 सहित कुल 2,722 स्टीकर और होलोग्राम बरामद किया। एसओ रुदल यादव ने बताया कि शीशी के ढक्कन पर व्रिलरवानी डिस्टेलरी, सरैया डिस्टेलरी सरदार नगर, शादीलाल डिस्टेलरी मंसूरपुर और रेडिको खेतान लिखा हुआ था। पूछताछ में पकडे़ गए दयाराम और पिंटू चौधरी ने बताया कि वह मेंहदावल के सुनील जायसवाल नामक व्यक्ति के गोईठहा स्थित लाइसेंसी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। जबकि रामदयाल ने बताया कि वह भी सुनील गुप्ता की लाइसेंसी दुकान पर सेल्समैन हैं। सांथा, गोइठहा और भगौसा में सुनील जायसवाल नामक व्यक्ति की लाइसेंसी दुकान है। एसओ ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों ने बताया कि वे 3,000 रुपये महीने पगार पर काम करते थे। तैयार नकली अंग्रेजी व देशी शराब को लाइसेंसी दुकानों के साथ अलग-अलग माध्यम से बिक्री करते थे। एसओ के मुताबिक बरामद स्प्रीट व सामान से चार लाख कीमत का नकली शराब तैयार किए जाने की बात पकडे़ गए लोगों ने बताया है। पकडे़ गए लोगों के खिलाफ जालसाजी और एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी रामपाल ने नकली शराब पकड़ने वाली टीम को 5,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। एसपी ने इस क्षेत्र के समस्त लाइसेंसी दुकानों की जांच का निर्देश आबकारी टीम को दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed