{"_id":"66-52799","slug":"Sant-kabir-nagar-52799-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"2499 परिवारों का बनेगा कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2499 परिवारों का बनेगा कार्ड
Sant kabir nagar
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। पीएचसी नाथनगर के प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि नाथनगर ब्लाक के बीपीएल परिवारों का राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड बनेगा। लाभार्थी परिवार के पांच सदस्यों का 30 हजार रुपये तक का इलाज चयनित चिकित्सालयों में होगा। कार्ड के लिए 30 रुपये देने पड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को 2499 बीपीएल परिवारों का स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए 35 मशीन लगाई जा रही है। इसमें गिठीनी ग्राम पंचायत के गिठीनी में 188, श्रीनगर में 25 बीपीएल लाभार्थी के लिए तीन मशीन लगाई गई है। सड़हरा में 209, बीपीएल लाभार्थी का स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए तीन मशीन लगाई गई है। मझौवा एकडंगा ग्राम पंचायत के मझौवा एकडंगा में 120, गोलहटा में 12, परवतवा में 144, शातिनरगापार में 385 बीपीएल लाभार्थी का स्मार्ट कार्ड बनाने लिए 10 मशीन लगाई गई है। बलही ग्राम पंचायत के बलही में 142, मुरादपुर में 49 बीपीएल लाभार्थी का स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए तीन मशीन लगाई गई है। जसोवर ग्राम पंचायत के जसोवर मेें 111, परशुरामपुर में 160 बीपीएल लाभार्थी का स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए तीन मशीन लगाई गई है। कठैचा ग्राम पंचायत के कठैचा में 63, तिलठा में 47 बीपीएल लाभार्थी का स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए छह मशीन लगाई गई है। नाथनगर ग्राम पंचायत में 895 बीपीएल लाभार्थी का स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए 11 मशीन लगाई गई है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि इन गांवों के बीपीएल लाभार्थी अपना अपना स्मार्ट कार्ड बनवा लें।