{"_id":"66-50832","slug":"Sant-kabir-nagar-50832-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में इलाज कराने को करनी पड़ती है मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल में इलाज कराने को करनी पड़ती है मशक्कत
Sant kabir nagar
Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को उपचार कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में स्थित सीएचसी और पीएचसी की बात कौन कहे, संयुक्त जिला चिकित्सालय में भी मरीजों को चिकित्सकों के आने का इंतजार करना पड़ता है। वार्डों में न तो समय से डाक्टर आ रहे हैं और न ही फार्मासिस्ट एवं कर्मचारी। मरीजों का पंजीकरण कर्मचारी नहीं बल्कि उनके बच्चे कर रहे हैं। साफ-सफाई का आलम यह है कि परिसर में चाराें ओर गंदगी का अंबार लगा है, किंतु इस पर किसी की नजर नहीं जा रही है।
समय-9.30 बजे
स्थान- सीएचसी खलीलाबाद परिसर
यहां पर एक आकस्मिक वार्ड सहित कुल आठ कमरों की ओपीडी है। इसमें हड्डी रोग विभाग, रेडियोलॉजी विभाग, दंत रोग विभाग, बालरोग विभाग, सर्जरी विभाग, मेडिसिन विभाग तथा नेत्र रोग विभाग है। मरीजों की काफी भीड़ लगी है। डॉक्टर एक-एक कर आना शुरू हो गए हैं। दवा काउंटर पर कोई फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था। मरीज दवा काउंटर के बाहर लंबी लाइन लगाए हुए थे।
समय- 10:00 बजे
स्थान-न्यू टीबी हास्पिटल
सीएचसी का परिसर छोटा होने के कारण संयुक्त जिला चिकित्सालय की तीन ओपीडी यहां पर संचालित होती है। इसमें नाक, कान, गला विभाग, चर्मरोग विभाग तथा खांसी व क्षय रोग विभाग में 9.30 बजे तक ताला लगा हुआ था। पैथालॉजी भी बंद थी। मरीज डाक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। पर्ची काउंटर पर कर्मचारी बैजनाथ व उसका लड़का मौजूद थे लेकिन कर्मचारी की जगह उसका बेटा पर्ची काट रहा था। डॉक्टर के नहीं आने के कारण मरीजों का सब्र टूट रहा था। हालांकि पैथालॉजी इस दौरान खुल गई थी।
विज्ञापन
समस्त चिकित्सकों को नौ बजे तक पहुंचने का निर्देश है। इसके बाद आने पर किसी की भी उपस्थिति दर्ज नहीं होती है। ऐसे में जो भी डाक्टर देरी से आए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जहां तक सुविधा की बात है तो अस्पताल में समस्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है।
डॉक्टर बद्री विशाल, सीएमओ