{"_id":"66-50826","slug":"Sant-kabir-nagar-50826-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगपाल वाचनालय को पुस्तकों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगपाल वाचनालय को पुस्तकों का इंतजार
Sant kabir nagar
Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। कहते हैं कि जो समाज अपनी साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को संजो नहीं पाता व मृतप्राय हो जाता है। हरिहरपुर को नगरपंचायत का दर्जा मिले 34 वर्ष बीत चुका है। इसका विकास हुआ इसमें भी संदेह नहीं है। लेकिन साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत की अनदेखी हुई है। नगर में 20 वर्ष पूर्व स्थापित एक मात्र वाचनालय में आज तक एक भी पुस्तक नहीं पहुंची है।
कस्बे की सांस्कृतिक विरासत की पूरे हिंदी भाषी समाज में अपनी अलग पहचान है। ब्रज भाषा के श्रेष्ठ कवि रंगपाल की जन्मस्थली होने के बावजूद साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थाएं मात्र कागजों में सिमट कर रह गई हैं। देश-विदेश के विभिन्न कवि एवं लेखकों की पुस्तकें नगर के लोगों की पहुंच में हों इसी को ध्यान में रखकर सन 1991-92 में नगर के चौराहे पर कवि रंगपाल के नाम से वाचनालय की स्थापना हुई। जिला परिषद की जमीन पर बने इस वाचनालय में एक भी पुस्तक नहीं है। पुस्तकों के न होने से यहां रहने वाले ग्रामीण छात्र विभिन्न प्रकार की जानकारियों से अछूते ही हैं। इस वाचनालय की स्थिति की सुधार के लिए पाल सेवा संस्थान निरंतर प्रयास करता रहा है। नगर में विकास के नाम पर सड़कें, बिजली, नाली, इंटरलाकिंग खड़ंजा, मैरेज हाल, सोलर लैंप जैसी तमाम बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। लेकिन साहित्यिक और सांस्कृतिक पहलू अछूता ही रह गया।