फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आठ पशु बरामद, तस्कर फरार

आठ पशु बरामद, तस्कर फरार

Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लोहरौली/संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने शनिवार की शाम को अगया-बजहरा गांव के बीच स्थित पुलिया के पास से एक वाहन पर लदे आठ अदद गौवंशीय पशुओं को बरामद किया। पुलिस को चमका देकर वाहन चालक व तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन

एसओ अनूप कुमार शुक्ल अपने सहयोगी एसआई कृष्णकुमार पांडेय, कांस्टेबल महेंद्र मौर्य, अतुल श्रीवास्तव के साथ शनिवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अगया से दसावा होकर एक वाहन लदे गौवंशीय पशु वध के लिए ले जाए जा रहे हैं। एसओ ने घेरेबंदी कर अगया-बजहरा के बीच पुलिया के पास से वाहन पर लदे गोवंशीय पशुओं को बरामद किया, लेकिन पुलिस की गाड़ी देख कर तस्कर व चालक भागने में सफल हो गए। एसओ ने बताया कि बरामद वाहन संख्या यूपी 52 एस- 3081 पर लदे आठ गोवंशीय पशु लदे थे। जिसमें सात गाय, बछिया और एक बछड़ा है। बरामद पशुओं को गौशाला भेजा जाएगा। गाड़ी के नंबर के सहारे चालक और तस्कर तक पुलिस जल्द ही पहुंचेगी। इस मामले में अज्ञात तस्कर व चालक के खिलाफ सीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


नामी बदमाश पकड़ा
संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने शनिवार को काली जगदीशुपर के पास से थाने के एक टापटेन अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने एक कट्टा और कारतूस बरामद किया। एसओ सतानंद पांडेय शनिवार को अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि एक अपराधी घूम रहा है। एसओ ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए घेरेबंदी कर उसे पकड़ लिया। एसओ का कहना है कि पकडे़ गए अपराधी की पहचान सिंदुरिया गांव निवासी सत्यनारायन यादव के रूप में हुई। उसके पास से 12 बोर का एक कट्टा और दो कारतूस बरामद हुआ है। उन्हाेंने बताया कि पकडे़ गए अपराधी के खिलाफ चोरी, लूट और हत्या के अभियोग दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पकडे़ गए अपराधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed