फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   92 students were examined at the health camp

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य शिविर में 92 विद्यार्थियों की हुई जांच

Tue, 09 Dec 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
92 students were examined at the health camp
एचआरपीजी कालेज में रोटरी क्लब के जांच ​शिविर में अपनी जांच कराती हुई छात्राएं । स्रोत - रोटरी क
संतकबीरनगर। एचआर पीजी काॅलेज में रोटरी क्लब की ओर से मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 92 विद्यार्थियों की हीमोग्लोबीन और सीबीसी जांच की गई। 11 विद्यार्थियों एक माह के लिए आयरन की गोली दी गई। चिकित्सक डॉ. आलोक सिन्हा ने हीमोग्लोबीन में कमी के कारणों के बारे में बताया तथा हीमोग्लोबिन बढ़ाने के उपाय भी बताए। उन्होंने आयरन युक्त आहार पालक, अनार, खजूर, दालें, और आयरन फोर्टिफाइड अनाज खाने की सलाह दी। साथ ही खट्टे फल नीबू, संतरा आदि भी खाने का परामर्श दिया जो आयरन का अवशोषण करते हैं। शिविर में रोटेरियन डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय, डॉ. विजय राय, महेश रुंगटा आदि मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य बृजेश त्रिपाठी के साथ सभी अध्यापकों ने शिविर के संचालन में योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed