{"_id":"693f02a485c38f38a00e37a8","slug":"92-centers-have-been-set-up-for-the-up-board-exams-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142767-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बने 92 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बने 92 केंद्र
Mon, 15 Dec 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए जिले में 92 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों को जिला स्तरीय समिति ने अनुमोदित कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 30 नवंबर को 79 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। उस पर आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 13 केंद्र बढ़े हैं।
बता दें कि 30 नवंबर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के जिन 79 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी, उनमें राजकीय विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय और वित्त विहीन विद्यालयों के नाम थे। केंद्रों की सूची वेबसाइट पर भी अपलोड की गई थी। साथ ही कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर ही चस्पा किया गया था।
इन केंद्रों पर कुल 104 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। जिला स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक में 13 केंद्र बढ़ाने पर सहमति बनी। अब जिले में कुल 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 54,240 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 28,392 और इंटरमीडिएट के 25,448 परीक्षार्थी शामिल हैं। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 13 केंद्र बढ़ाए गए हैं। अब जिले में 92 परीक्षा केंद्र हो गए है।