फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कर्पूरी ठाकुर का जन्म दिवस मनाया गया

कर्पूरी ठाकुर का जन्म दिवस मनाया गया

Fri, 25 Jan 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर का जन्म दिवस मनाया गया
‘कर्पूरी ठाकुर ने समाज को एकसूत्र में बांधा’
विज्ञापन

जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोले पूर्व सांसद
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में शहर के एक मैरेज हॉल में बृहस्पतिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 95वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि बसपा के बस्ती-गोरखपुर मंडल के जोन इंचार्ज पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार रहे।

पूर्व सांसद ने कहा कि समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ ही स्वर्गीय ठाकुर ने अपना कार्यकाल पूरा किया। दबे कुचले और निचले तबके के सच्चे हितैषी के रूप में कर्पूरी ठाकुर को बताते हुए उन्होंने समाज के लोगों को उनके आदर्श जीवन पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बसपा शासन काल में सर्वसमाज को हिस्सेदारी मिली। अध्यक्षता कर रहे बसपा भाईचारा कमेटी के मंडल प्रभारी व नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामभवन शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीब परिवार में पैदा हुए और अपने संघर्षों के कारण बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए थे। बसपा की सोच सभी वर्ग को साथ लेकर चलने की है। पूर्व विधायक भगवानदास ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म 1924 में बिहार प्रांत में हुआ था। 18 साल की उम्र से उन्होंने संघर्ष शुरू किया। मनुवादियों के तमाम विरोध के बाद भी बिहार के प्रांत के मुख्यमंत्री बने और दलित ,शोषित ,पिछड़ी समाज के हित की लड़ाई लड़ते रहे। कार्यक्रम का संचालन बसपा महासचिव रामतिलक ने किया। इस अवसर पर जोन इंचार्ज सुरेश कुमार गौतम, लालचंद निषाद अमित चौधरी, अवनीश कुमार, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद राव, बृजेंद्र मणि, रमासिघारे, भूपेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश ठाकुर, पूमन शर्मा, संतराम शर्मा, रामनवल शर्मा, डॉ कैलाश शर्मा, जब्बार अहमद, अभिषेक कुमार, कुलदीप मणि मिश्र, जयहिंद शर्मा, रामवृक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed