{"_id":"5bddee29bdec2269a414fe83","slug":"91541271081-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घट गए परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट गए परीक्षार्थी
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा: घट गए 11648 परीक्षार्थी
वर्ष 2017-18 में 70566 विद्यार्थी थे, इस बार पंजीकृत हैं 58958
परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 260 विद्यालयों ने किया है ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 11648 परीक्षार्थी घट गए हैं। पिछले साल 70566 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जबकि इस वर्ष 58958 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों की संख्या घटने का कारण विभाग बोर्ड परीक्षा में सख्ती बता रहा है। बोर्ड परीक्षा के बाबत केंद्र बनाने के लिए जिले से कुल 260 विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। हालांकि अभी तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं हो पाया है।
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा फरवरी महीने में ही संपन्न कराई जा सकती है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले से कुल 260 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। हालांकि अभी तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं हो सका है। पिछली बार 103 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां 70566 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। तत्कालीन डीएम मार्कंडेय शाही ने सख्ती करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा लेखपालों की ड्यूटी लगा दी थी। जिसकी वजह से 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। इस साल जिले में 58918 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की सूची अभी तक नहीं आई है। इस वर्ष 58918 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराना प्राथमिकता होगी।