{"_id":"5b1814b44f1c1b254d8b50e2","slug":"91528304820-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक निर्माण के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक निर्माण के लिए किया प्रदर्शन
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खराब सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेमरियावां (संतकबीरनगर)। सुकरौली-अगया संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग के लिए ग्रामीणों ने अगया में बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गड्ढों में तब्दील हो चुकी इस सड़क पर बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, लेकिन किसी ने इसके निर्माण की सुधि नहीं ली। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस सड़क का निर्माण नहीं शुरु किया गया तो वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अगया अली असगर खान, बाबूराम कन्नौजिया, अब्दुल अजीज, सगीर अहमद, मोहम्मद अकरम, गोबिंद कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुश्ताक अहमद, मोहम्मद शरीफ आदि ने बताया कि दुधारा-बेलहवा मार्ग का निर्माण शुरु हो जाने से अगया-सुकरौली संपर्क मार्ग की लंबाई केवल डेढ़ किलोमीटर बची है। हालांकि यह डेढ़ किलोमीटर सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों से हिचकोले खाते हुए चलना राहगीरों के लिए बड़ी समस्या है। लोगों का कहना है अगया में प्रसिद्ध बुजुर्ग हजरत सूफी निमाजमुद्दीन साहब की खानकाह होने के कारण प्रतिदिन अकीदतमंद यहां आते रहते हैं। उर्स के दौरान तो देश के विभिन्न प्रांतों से लोग यहां आते है। ऐसे में अकीदतमंदों को भी गड्ढायुक्त रास्तों से गुजरना पड़ता है। बरसात में हालत और भी खराब हो जाती है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण अचानक गड्डों में गिर जाने से यात्री दुर्घनाग्रस्त हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। ऐसे में इस सड़क का निर्माण बरसात के पहले कराया जाना बेहद जरुरी है। लोगों ने चेतावनी दिया कि इतनी महत्तवपूर्ण सड़क का निर्माण अगर जल्द ही नहीं कराया गया तो हम वृहद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन