फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लापरवाही पर सीएचसी अधीक्षक और फार्मासिस्ट का रोका वेतन

लापरवाही पर सीएचसी अधीक्षक और फार्मासिस्ट का रोका वेतन

Fri, 05 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर सीएचसी अधीक्षक और फार्मासिस्ट का रोका वेतन
नगरपालिका में निरीक्षण के दौरान पूछतांछ ताछ करते डीएम। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम मार्कंडेय शाही ने गुरुवार को सीएचसी खलीलाबाद, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद और ब्लॉक मुख्यालय खलीलाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी पर लापरवाही मिलने पर अधीक्षक और फार्मासिस्ट का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं नगर पालिका में कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका न होने पर नाराजगी जताते हुए सेवा पुस्तिका बनाने का निर्देश दिया।

डीएम मार्कंडेय शाही सबसे पहले नगर पालिका खलीलाबाद पहुंचे। जहंा कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका के बारे में पूछा तो कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई। इस पर डीएम काफी नाराज हुए और कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका बनाए जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डीएम ने अन्य कमियों को भी दूर करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम खलीलाबाद ब्लॉक पर पहुंचे। वहां पर कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली और परिसर की बेहतर तरीके से साफ सफाई कराए जाने का निर्देश दिया। सीएचसी खलीलाबाद के निरीक्षण के दौरान दवा काउंटर पर उपलब्ध दवाओं का बोर्ड नहीं मिला। इसके साथ ही जेएसवाई में पुराना भुगतान न होने पर नाराजगी जताई और परिसर के नाली पर लगा स्लेब सड़क पर था। जिस पर डीएम काफी नाराज हुए। इसके साथ ही अस्पताल में कई कमियां मिली। इस पर डीएम ने सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर एके सिंह और एक फार्मासिस्ट का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने जिला पशु अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां भी व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed