फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   91 farmers received relief Czech

91 किसानों को राहत चेक मिले

Sat, 30 Jul 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 30 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
91 farmers received relief Czech
राहत चेक मिला। - फोटो : अमर उजाला
 राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित खलिहान अग्निकांड योजना के अंतर्गत सेमरियावां ब्लॉक के तप्पा उजियार क्षेत्र के आग से पीड़ित किसानों को मुआवजा राहत चेक करही गांव में शनिवार को कैंप लगाकर वितरित किया गया। राहत चेक मंडी समिति खलीलाबाद के निरीक्षक ओम प्रकाश गुप्त, राम करन सिंह व उदय नरायन सिंह द्वारा 91 पीड़ित किसानों को दिया गया। राहत चेक पाकर किसानों के चेहरे पर रौनक लौट गई। 
विज्ञापन

बीते अप्रैल माह में तप्पा उजियार के क्षेत्र के करही, करमाखान, कडजा, डड़वामाली, दुधारा, सेमरियावां, दरियाबाद आदि गांव के किसानों की गेंहू के खेत में खड़ी फसल जल कर राख हो गई थी। आग के साथ किसानों के अरमान भी जलकर राख हो गए थे। अन्नदाता किसान दाने दाने को मोहताज हो गया था। अपना सब कुछ गवां चुके किसानों पर प्रशासन ने राहत चेकर देकर मरहम लगाने का काम किया है। इससे किसानों के नुकसान की कुछ क्षतिपूर्ति की जा सके। मंडी समिति खललीलाबाद के निरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि करही गांव में पीड़ित 91 किसानों में लगभग 3.43 लाख रुपये का राहत चेक वितरित किया गया है। एक हेक्टेअर पर पंद्रह हजार रुपये का मुआवजा दिया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान सेराज अहमद, मंडी समिति निरीक्षक उदयनरायन सिंह, राम करन सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महबूब अहमद, राम चंद्र, एसआर पासवान, इजहारूलहक, अबहुरैरा, प्रेम चंद यादव, मसूद अहमद, जहीर अहमद, अंजारूलहक आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 इंसर्ट-
कम मुआवजा मिलने का आरोप लगाया
 राहत चेक वितरण के समय करही गांव के मसूद अहमद, अंजारूलहक, फजलुर्रहमान, फैजान अहमद, इजहारूलहक आदि ने बताया कि आग से पीड़ित किसानों को  मंडी समिति द्वारा मुआवजा देने में मनमानी की गई है। क्षतिपूर्ति के हिसाब मुआवजा नहीं दिया गया है। मंडी समिति के निरीक्षक ओम प्रकाश ने कहा कि किसानों के आवेदन फार्म पर अंकित विवरण और उसमें सम्मिलित खतौनी व हल्का लेखपाल की रिपोर्ट पर मुअवाजा की रकम दी गई है। एक हेक्टेअर पर पंद्रह हजार अर्थात एक एअर पर पंद्रह रुपये का मानक तय किया गया है। वहीं हल्का लेखपाल बरसाती चौधरी ने कहा कि तहसील द्वारा कोई क्षतिपूर्ति रिपोर्ट नही दी गई है। मंडी समिति अपने तरीके से क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

26 पीड़ित किसानों नही मिल पाया चेक
 सेमरियावां ब्लॉक के करही गांव के 26 अग्नि पीड़ित किसानों को राहत चेक नही मिल पाया है। राहत वितरध सूची से इन किसानो को नाम गायब है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महबूब अहमद ने बताया कि गांव के 117 अग्नि पीड़ित किसानों ने मंडी समिति खलीलाबाद में क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन किया था। गांव के सिर्फ 91 लोगों को राहत वितरण सूची में नाम है। बाकी किसानों को नाम सूची से गायब है। इससे किसानों में काफी नाराजगी है। सुहेल अहमद, अबू हुरैरा, ताजुलमुल्क, अख्तर हुसेन, तव्वाब, उबैदुर्रहमान, अजीजुर्रहमान, आयशा खातून, मारूफ अहमद, नसीरूद्दीन, जमील अहमद, तैयब, अली अहमद, मो अरशद, इरशाद, नजीरून्निसा, आले नबद समेत 26 लोगों का नाम सूची से गायब है। किसानों ने मंडी समिति की लापरवाही से किसानों का नाम गायब हो गया है। समिति की मनमानी के खिलाफ के डीएम के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।  मंडी समिति निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि जिन किसानो का नाम गायब है। उन किसानों को छह अगस्त को मंडी समिति खलीलाबद आने को कहा गया है। उनके आवेदन फार्म की छानबीन की जाएगी। आवेदन किए किसानों को राहत चेक जरूर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed