{"_id":"5f1b02018ebc3e63b86dbe7a","slug":"9-th-and-11th-class-admition-og-5-august-khalilabad-news-gkp359355142","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की गाइड लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की गाइड लाइन
विज्ञापन
कक्षा नौ और 11 में पांच अगस्त तक होगा प्रवेश
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 में आनलाइन पंजीकरण की गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके तहत पांच अगस्त तक छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा। पांच सितंबर तक प्रवेशित छात्रों का शैक्षिक विवरण माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगा।
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ और 11 में छात्रों का प्रवेश पांच अगस्त तक लिया जाएगा। विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण शुल्क 25 अगस्त तक कोषागार में जमा किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बेवसाइट पर छात्रों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों को 26 अगस्त से पांच सितंबर के बीच अपलोड किया जाएगा। निर्धारित तिथि के अंदर सभी प्रमाण पत्रों की जांच करनी होगी। 30 सितंबर तक विद्यालय के द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी। छात्रों के प्रवेश के दौरान विद्यालयों को सामाजिक दूरी का करना होगा पालन।