फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   8600 was the first day evaluation copies

पहले दिन 8600 कॉपियों की हुआ मूल्यांकन

Thu, 31 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 31 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
8600 was the first day evaluation copies
कॉपियों की हुआ मूल्यांकन। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन दोनों केंद्रों पर गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन 8600 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। दोनों केंद्रों पर 341 परीक्षक अनुपस्थित रहे। कॉपियों को सुरक्षित केंद्रों के कोठार में रखवा दिया गया। 
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मैथिलीशरण श्रीवास्तव ने बताया कि उनके केंद्र पर 690 परीक्षकों की ड्यूटी लगी थी। इसमें से 500 परीक्षक उपस्थित हुए और 190 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इंटर की दो हजार कॉपियों का मूल्यांकन हुआ जबकि हाईस्कूल की 3600 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है। मूल्यांकन केंद्र राजकी कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद की प्रधानाचार्य निशा यादव ने बताया कि मूल्यांकन में 379 परीक्षकों की ड्यूटी लगी थी। 228 परीक्षक शामिल हुए और 151 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इंटर की 3883 कॉपियों की जांच हुई है। कॉपियों की जांच में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

 जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण मौर्य ने बताया कि दोनों केंद्रों पर कॉपियों की जांच शांति पूर्वत तरीके से हो रही है। जो परीक्षक अनुपस्थित चल रहे है वे अपने अपने मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच कर कॉपियों का मूल्यांकन करने में सहयोग करे। आगे अगर गायब रहते है तो बोर्ड के निर्देशानुुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बागी गुट ने मूल्यांकन का बहिष्कार किया  
उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ बागी गुट का मूल्यांकन बहिष्कार दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। मूल्यांकन बहिष्कार का नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता सत्येंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने किया। 

उन्होंने कहा कि सरकार वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने के लिए दो सौ करोड़ रुपये का बजट देने के बाद 12 फरवरी को कोई ठोस नीति नहीं बना सकी। जबकि शैक्षिक सत्र 2016-17 अप्रैल से ही प्रारंभ हो रहा है। शिक्षकों को मानदेय कब से दिया जाएगा। यह भी नहीं बताया जा रहा है। प्रति शिक्षक कितना मानदेय दिया जाएगा। यह भी स्पष्ट नहीं है। एक विद्यालय में कितने शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मी मानदेय पाएंगे और कितने विद्यालयों को मानदेय मिलेगा कोई जवाब देने वाला नहीं है। सरकार शिक्षकों को गुमराह कर रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव शुक्ल, संजय पति त्रिपाठी, सर्वेश राय, राकेश शुुक्ल, रविंद्र नाथ, भइया राम, रामरोहित यादव, दयाशंकर चौबे, शरदेंदु शुुक्ल, अंजू त्रिपाठी, कुसुम यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed