{"_id":"655a5aed410687a218093354","slug":"86-patients-came-with-breathing-problems-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5717-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सांस लेने की तकलीफ लेकर आए 86 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सांस लेने की तकलीफ लेकर आए 86 मरीज
Mon, 20 Nov 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दानोकुइया में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में मरीजाें का इलाज कर
संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सांस की तकलीफ सं संबंधित 86 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच कर दवाएं दीं और तीन दिन बाद अस्पताल आने के लिए कहा। बुखार से पीड़ित 38 मरीज पहुंचे। उन्हें दवाएं दी गईं।
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 36 मरीजों में आठ सांस की बीमारी से संंबंधित थे। कांशीराम आवास परिसर में लगे स्वास्थ्य मेले में 69 मरीज आए। इनमें 23 मरीज सांस के थे। इसके साथ ही बुखार, शुगर, स्कीन, ब्लड प्रेशर के मरीज रहे। इन सभी को दवाएं दी गईं। उन्हें तीन दिन बाद फिर बुलाया गया। प्रभारी डॉ. रविंद्र चौधरी ने बताया कि शिविर में 69 मरीजों की जांचकर उन्हें दवाएं दी गईं। कुछ लोगाें को तीन दिन बाद फिर बुलाया गया है। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया में 27 मरीज आए। इनमें बुखार के सात मरीज शामिल रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। इस मौके पर डाॅ. अश्विनी कुमार यादव, सौरभ यादव समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह चुरेब, हरिहरपुर, मगहर, रोसयाबाजार, बखिरा, बघौली समेत 22 उप स्वास्थ्य केंद्राें में लगे आरोग्य मेले में 812 मरीजों का इलाज किया गया।