{"_id":"5c2a5f67bdec2256c73ed370","slug":"81546280807-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने सदन में उठाया कैंसर अस्पताल की स्थापना का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने सदन में उठाया कैंसर अस्पताल की स्थापना का मुद्दा
Mon, 31 Dec 2018 11:56 PM IST
राकेश पांडेय
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर/सेमरियावां। सांसद शरद त्रिपाठी ने सोमवार को संसद की कार्रवाई के दौरान जिले में कैंसर अस्पताल के निर्माण का मुद्दा उठाया। प्रश्नकाल में उठाए गए इस मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
जिले के कई संगठन जिले में कैंसर अस्पताल की स्थापना की मांग कर रहे हैं। बीते 19 अक्तूबर को पंचपोखरी बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में तेजी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने सांसद को मांग-पत्र सौंपते हुए कैंसर अस्पताल के स्थापना की मांग की थी। इसके अलावा राजापुर सरैया के ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र पांडेय के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल मंडल ने भी सांसद से मिलकर जिले में कैंसर हॉस्पिटल स्थापित करने की मांग किया था। सोमवार को संसद की कारवाई के दौरान प्रश्नकाल में सांसद ने पूर्वांचल में कैंसर के बढ़ते मामले पर चिंता जताते हुए संसदीय क्षेत्र में कैंसर हॉस्पिटल के स्थापना की मांग उठाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सांसद की मांग पर गंभीरता दिखाते हुए इस दिशा में शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद के इस प्रयास की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान राजापुर सरैया हरिश्चंद्र पांडेय, हरिश्चंद्र त्रिपाठी, मान सिंह, राजेश सिंह, मिश्रीलाल, तेजी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक राजेश कुमार पांडेय, राम अवतार, सुनील मौर्य, रिजवान मुनीर आदि ने सांसद का आभार जताया है।