{"_id":"5c2279edbdec2256f652033a","slug":"81545763309-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीक्षक समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित
फोटो
सीएमओ ने किया शनिचारा व रोसया पीएचसी का औचक निरीक्षण
चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरगोविंद सिंह ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा व रोसया का निरीक्षण किया। इस दौरान शनिचरा में अधीक्षक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। जबकि रोसया में एक चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए इन सभी का एक दिन को वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएमओ डॉ. हर गोविंद सिंह दोपहर करीब 12 बजे डॉ. आलोक सिन्हा के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा पहुंचे। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश चंद्रा के बारे में पूछा तो पता चला कि वह नहीं आए है। एआरओ बद्री प्रसाद, आरबीएसके टीम के अरविंद पांडेय, राजेश कुमार, स्वास्थ्यकर्मी सुनीता अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्यकर्मी समय में ड्यूटी पर पहुंचे और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. इमाम सिद्दीकी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने इसका भी एक दिन वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।