फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण

Fri, 25 Jan 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण
शौचालय निर्माण में गड़बड़ी, आवंटन से कम मिले निर्माण
विज्ञापन

डीपीआरओ ने रैंडम चेकिंग के बाद ग्राम पंचायत सचिवों को दिए दोबारा गणना के निर्देश
वर्ष-2014 से अब तक बने शौचालयों की गणना कराकर देनी है जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले को ओडीएफ बनाने के लिए पिछले चार वर्ष में ग्राम पंचायतों को शौचालय निर्माण के लिए बजट आवंटित किया गया, लेकिन जब उनकी गणना शुरू हुई तो आवंटन और निर्माण में अंतर आया। रैंडम चेकिंग में गड़बड़ी पकड़ी गई तो डीपीआरओ ने फिर से गणना के निर्देश दिए हैं। पहले सभी नौ ब्लॉकों में एक-एक सचिवों के कार्यक्षेत्र में गणना कराई जानी है।
वर्ष-2012 में हुए हाउस होल्ड सर्वे के आधार पर जिले में शौचालय निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा कराया गया। उस सर्वे के आधार पर जिले में दो लाख 34 हजार शौचालय बने हैं। जब इनकी जियो टैगिंग (कार्य की फोटो) कराई गई तो आवंटन और निर्माण में अंतर आने लगा। कई सचिवों ने गड़बड़ी छिपाने के लिए एक ही शौचालयों की अलग-अलग एंगल से फोटो अपलोड करा दी। ऐसे फोटो रिजेक्ट करते हुए दोबारा फीडिंग कराई गई। इसके बाद भी निर्माण और आवंटन का अंतर खत्म नहीं हुआ। डीपीआरओ ने सभी ब्लॉकों में खुद रैंडम चेकिंग की। सबसे ज्यादा अंतर बघौली व हैंसर ब्लॉकों में मिला। आवंटन के सापेक्ष निर्माण कार्य नहीं मिलने पर डीपीआरओ ने अन्य ब्लॉकों में भी जांच कराई। विभागीय सूत्रों की मानें तो 100 से अधिक ग्राम पंचायतों में इस तरह की गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने सभी ब्लॉकों के चिह्नित ग्राम पंचायत सचिवों को वर्ष-2014 से अब तक हुए आवंटन का वर्षवार डिटेल भेजकर उस अनुरूप निर्माण कार्य की गणना कर रिपोर्ट देने को कहा है। इस कार्य की निगरानी संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत करेंगे। वे ही इस बात की पुष्टि करेंगे कि आवंटन के सापेक्ष निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके बाद फिर इन गांवों की रैंडम चेकिंग की जाएगी। यदि दोबारा गणना के बाद भी अंतर मिलता है तो इसे वित्तीय अनियमितता मानते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू होगी। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम निधि और व्यक्तिगत खातों में भी शौचालय निर्माण के लिए धन भेजा गया है। रैंडम चेकिंग में कई जगह आवंटन के सापेक्ष निर्माण नहीं मिलना गड़बड़ी की आशंका को बढ़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुबारा गणना व रैंडम चेकिंग का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed