{"_id":"5a4e705e4f1c1bd4178b4dbb","slug":"81515090014-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा छटा, निकली धूप तो खिले लोगों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा छटा, निकली धूप तो खिले लोगों के चेहरे
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
thand
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बुुधवार को दिन भर छाई रही बदली और कड़ाके के ठंड की मार झेलने वालों को गुुरूवार को कोहरा छटने से थोड़ी राहत मिल गई। दोपहर बाद धूप भी खिली तो लोगों के चेहरे खिल गए। लोग घरों से निकले। इसका असर शहर में भी दिखा। शहर में अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल रही। हालांकि अभी ठंड व गलन का असर बना हुआ है।
पिछले कई दिनों से कोहरे का असर बना हुआ था, लेकिन गुरूवार को आसमान साफ रहा। जिसके कारण कोहरा छट गया। दिन में करीब एक बजे के बाद तेज धूप निकली तो कई दिनों से ठंड से परेशान रहे लोगों ने राहत की सांस ली। कई लोगों ने घर की छतों पर पहुंचकर धूप का आनंद लिया तो तमाम लोग घरों से निकले और जरूरी सामानों की खरीदारी की। इससे बाजार में रौनक देखी गई। हालांकि शाम को एक बार फिर ठंड व गलन के कारण बाजारों में सन्नाटा छा गया। ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने शहर के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है, जहां पर लोगों की भीड़ दिखी। खासकर दो पहिया वाहन चालक अलाव दिखने के बाद यहां ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करने नजर आए। शहर के निवासी दिनेश कुमार ने कहा कि उम्मीद है कि अब ठंड का असर कम होगा और लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौट आएंगी। दूसरी तरफ पन्ने लाल ने कहा कि ठंड के कारण समस्या पैदा हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए।