फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव

Sat, 19 Aug 2017 07:03 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव
संतकबीरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज होने के लिए शुरू हुई रस्साकसी के बीच शनिवार को नामांकन वापसी के दिन निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले सपा कार्यकर्ता अशोक चौधरी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके साथ ही अब तीन प्रत्याशी चुनाव मैंदान में रह गए हैं। 22 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे के बीच मतदान होगा। मतदान कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 16 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इस दौरान जहां पूर्व सांसद भालचंद्र यादव के पुत्र प्रमोद कुमार यादव, अशोक चौधरी, नीना देवी व वीरेंद्र पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें जहां प्रमोद कुमार यादव व अशोक चौधरी सपा के कार्यकर्ता है, वहीं नीना देवी व वीरेंद्र पांडेय के साथ भाजपा के लोग लगे हुए थे। नामांकन दाखिल होने के बाद से ही मान-मनौव्वल का दौर शुरू हो गया था। इसमें सपा खेमे को आखिरकार सफलता मिल गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव के खिलाफ अविश्चास प्रस्ताव की मुहिम चलाने वाले अशोक चौधरी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पर्चा वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की एकजुटता के लिए प्रमोद कुमार यादव के पक्ष में अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। इससे जहां सपा खेमे में खुशी का माहौल है, वहीं भाजपा खेमे में नामांकन वापसी के अंतिम समय तक सहमति नहीं बन पाई। भाजपा के जिम्मेदार भी कुछ बोलने से कतरा रहे है। वैसे अब 22 अगस्त को मतदान होगा, इसके बाद ऊंट किस करवट बैठेंगा, यह पता चल पाएंगा। इधर एडीएम सत्येंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि नामांकन वापसी में सिर्फ एक पर्चा अशोक चौधरी का वापस हुआ है। अब चुनाव मैंदान में तीन प्रत्याशी रह गए हैं। प्रशासन मतदान कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed