{"_id":"599821264f1c1b2e7d8b480b","slug":"81503142182-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मांगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मांगी नौकरी
Updated Sat, 19 Aug 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार से वार्ता विफल होने पर आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में चल रहे धरना के तीसरे दिन शिक्षा मित्रों ने सीएम को 1400 रजिस्ट्री भेज कर नौकरी बहाल करने की मांग की। शिक्षा मित्रों ने पत्र में प्रदेश सरकार से अध्यादेश लाकर सहायक अध्यापक पद के समान वेतन देने की मांग की है। पत्र को रजिस्ट्री कर शिक्षा मित्रों ने धरना समाप्त करते हुए 21 अगस्त को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि शिक्षा मित्रों का धरना लगातार चल रहा है। प्रदेश सरकार उनकी नहीं सुन रही है। इस सरकार को होश कब आएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों 1400 पत्र रजिस्टर्ड डाक से सीएम को भेजा है, जिसमें अध्यादेश लाकर शिक्षा मित्रों को फिर से सहायक अध्यापक बनाने की मांग की है और जब तक नया अध्यादेश लाए जाने तक समायोजित शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद के बराबर समान कार्य समान वेतन दिया जाए। इसके साथ उनकी मांगो नहीं माना गया तो परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की गई है। उन्होंने ने कहा कि 21 अगस्त को समस्त शिक्षा मित्र लखनऊ में धरना देंगे। संचालन कर रहे महेंद्र यादव ने कहा कि अगर सरकार अविलंब संविधान में संशोधन करते हुए सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया जाए नहीं तो शिक्षा मित्र क्रमिक अनशन आदि करने पर विवश होंगे। धरने में मीना यादव, मिथिलेश सिंह, मीनू सिंह, अनुराधा पांडेय, महिमा मिश्रा, अंजली सिंह, रागिनी, विनीता राय, बृजेश चौधरी, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।