{"_id":"598601894f1c1ba5368b4644","slug":"81501954441-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मेला
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौली (संतकबीरनगर)। शनिवार को पौली ब्लॉक मुख्यालय पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान मेंले में भारी अव्यवस्था रही। जहां किसानों को खुले आसमान के नीचे बैठाया गया। वहीं पीने के लिए पानी की व्यवस्था न होने से किसान पानी के लिए भटकते नजर आए। भारी अव्यवस्था के बीच मेले का औपचारिकता पूरी की गई। इस दौरान किसानों को सम्मानित भी किया गया।
खेती संबधी जानकारी देने के लिए आयोजित इस मेले में डीएम को भी आना था। किन्ही कारण से जब वह न आ पाए तो बीडीओ ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर जेके मौर्या ने किसानो को खेती करने के तौर तरीकों को बताया। इस दौरान कुछ उन्नतशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। कृषि मेले में भीषण गर्मी में किसानों को बैठने के लिए आसमान के नीचे कुर्सी लगाई गई। मेले में उन्नतशील खेती के संबध में जानकारी पाने के लिए आए किसान रामनयन, परशुराम, इब्राहीम, खुशमुहम्मद , रामजतन आदि का कहना था कि कृषि मेला केवल कहने के लिए लगाया गया है। यहा किसानो को बैठने की व्यवस्था तो दूर पीने के लिए पानी का भी प्रबंध नहीं किया गया है। कृषि मेला में भाग लेने आई महिलाएं छोटे छोटे बच्चो के साथ इधर उधर घूम कर पानी तलाश रही है। हालांकि अधिकारियों ने कुछ किसानो को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विमल कुमार द्विवेदी अधीक्षक सीएचसी शनिचरा, बीडीओ अमरनाथ मिश्र, सतेंद्र मिश्र, एडीओ एजी जगतनारायण, राजदेव जायसवाल, श्याम नारायण पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।