{"_id":"6a441585ebcbdedb2b080556","slug":"778-development-works-to-be-launched-in-mandal-khalilabad-news-c-7-hsr1003-1370402-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मंडल में 778 विकास कार्यों से होगी वीबी-जी राम जी की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मंडल में 778 विकास कार्यों से होगी वीबी-जी राम जी की शुरुआत
Wed, 01 Jul 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ बस्ती। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) योजना दो जुलाई को राष्ट्रीय स्तर पर लांच होगी। इसके तहत मंडल के तीनों जिलों में 778 कार्य शुरू किए जाएंगे और पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। साथ ही नई योजना में श्रमिकों को अधिक लाभ होगा, उन्हें 100 के बजाय 125 दिन काम मिलेगा। इसको लेकर ग्राम्य विकास विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
हर हाथ को काम देने वाली मनरेगा के बदले स्वरूप वीबी-जी राम जी दो जुलाई से धरातल पर उतर जाएगी। लांचिंग के साथ ही मंडल के तीनों जनपदों में एक साथ कार्यों को शुरू करके योजना का श्री गणेश किया जाएगा। यही नहीं पंचायत स्तर पर जन सम्मेलन और प्रदर्शनी आयोजित कर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। एक जुलाई से वीबी-जी राम जी योजना को प्रभावी किया जा रहा है। इसको लेकर जिला स्तर से लेकर शासन स्तर तक लगातार तैयारियों का दौर जारी है।
विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर इसे दो जुलाई को तिरुपति आंध्र प्रदेश में लांच किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री की ओर की जाएगी। इसी क्रम में वीबी-जी राम जी योजना के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के लिए जनपद के सभी 14 ब्लॉकों की दो-दो ग्राम पंचायतों में जन सम्मेलन का आयोजन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित होंगी। जन सम्मेलन में निर्वाचित प्रतिनिधि, श्रमिकों एवं समुदाय के हित धारकों को शामिल किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों तथा विकसित ग्राम पंचायत योजना का प्रदर्शन पोस्टर और बैनर के द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संजय शर्मा ने सभी बीडीओ को निर्देश जारी कर तैयारियां पूर्ण करने एवं कार्यक्रम के बाद फोटोग्राफ भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।
-- -
मंडल में होंगे इतने कार्य
संतकबीरनगर : 182
बस्ती : 315
सिद्धार्थनगर : 281
कुल : 778
-- -
दो जुलाई को वीबी-जी राम जी योजना के तहत कार्य का शुभारंभ होगा। एक जुलाई से मनरेगा के बजाय अब वीबी-जी राम जी योजना होगी। इसमें 100 दिन के बजाय अब 125 दिन काम श्रमिकों को मिलेगा।
-सार्थक अग्रवाल, सीडीओ, बस्ती।