फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   768000 charges penalty

77 वाहन स्वामियों से 76,800 रुपये की राजस्व वसूली

Sun, 11 Oct 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
768000 charges penalty
77 वाहन स्वामियों से 76,800 रुपये की राजस्व वसूली
विज्ञापन

संतकबीरनगर। रविवार को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 77 वाहन स्वामियों से कागजात में कमी मिलने पर 76,800 रुपये की राजस्व वसूली की गई।
एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि जनपद के कोतवाली, महुली, बखिरा, धर्मसिंहवा, दुधारा, मेंहदावल, धनघटा, बेलहर कला व यातायात पुलिस के जरिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इसमें कई वाहनों को चेक किया गया। इन वाहनों में से 77 वाहनों के कागजात में कमी मिलने पर 76,800 रुपये की राजस्व वसूली की गई। उन्होंने बताया कि बाइक चालक हेलमेट जरूर लगाएं और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं।
विज्ञापन

यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया
संतकबीरनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि सावधानी के साथ सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना और जीवन को सुरक्षित रखना इस अभियान का उद्देश्य है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को जागरूक किया जा सके। इससे सड़क दुर्घटना को कम किया जा सकेगा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी गयादत्त मिश्र, प्रभारी यातायात संतोष कुमार मिश्र द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर जागरूकता के लिए होर्डिंग लगवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed