फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   75th Foundation Day of Provincial Guard was celebrated

Sant Kabir Nagar News: प्रांतीय रक्षक दल का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया

Tue, 12 Dec 2023 12:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Dec 2023 12:01 PM IST
विज्ञापन
75th Foundation Day of Provincial Guard was celebrated
- सीएम के समक्ष उठाएंगे मानदेय बढ़ाने का मुद्दा- अंकुर
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रांतीय रक्षक दल का 75वां स्थापना दिवस सोमवार को कांशीराम स्पोर्ट स्टेडियम के प्रांगण में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक सदर अंकुर राज तिवारी आश्वासन दिया गया कि उनके मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। विशिष्ट अतिथि सीडीओ संत कुमार ने कहा कि जो भी जवान अगर वर्दी में है तो अपने वर्दी के मान-सम्मान तथा उसकी गरिमा को बचाते हुए अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करें। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ तथा रस्साकसी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रांतीय रक्षक दल जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पांडेस, उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मुकेश गुप्ता, आराधना द्विवेदी, पीआरडी स्वयंसेवक संघ गोरख प्रसाद, विजय कुमार, रमेश कुमार, सर्वेश कुमार, शिवाकांत तिवारी, श्यामू, कृष्णानंद गोपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed