फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   74 ultimatum given to the headmaster

74 हेडमास्टरों को दी गई अंतिम चेतावनी

Fri, 09 Dec 2016 11:55 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 09 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
74 ultimatum given to the headmaster
परिषदीय विद्यालयों में कम छात्र संख्या मिलने के मामले में बीएसए ने 74 हेडमास्टरों को अंतिम चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। दिसंबर में छात्र संख्या 60 प्रतिशत नहीं हुई तो कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बीएसए के इस फरमान से छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर शिक्षक परेशान है। अगर छात्र संख्या नहीं बढ़ी तो कार्रवाई होना तय है। 
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के लिए चल रही कई योजनाओं के बाद भी छात्र संख्या शत प्रतिशत न होना विभाग के चुनौती बन गया है। एमडीएम के दैनिक अनुश्रवण प्रणाली से मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर जनपद के 101 ऐसे विद्यालय थे जहां पर छात्रों की उपस्थिति 35 प्रतिशत थी या इससे कम थी। पांच अक्टूबर को एडी बेसिक बस्ती मंडल की बैठक में दैनिक अनुश्रवण प्रणाली सूची उनके समक्ष रखी गई थी। जिस पर वे काफी नाराज हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने समस्त प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। एडी बेसिक के निर्देश के बाद विभाग ने101 विद्यालयों को नोटिस जारी किया था। उसके बाद 27 विद्यालयों ने छात्र संख्या 60 प्रतिशत से अधिक कर सूचना दे दी। लेकिन 74 विद्यालयों ने सूचना नहीं दी। दैनिक अनुश्रवण प्रणाली में बघौली ब्लॉक के 10, बेलहर कला के 7, हैंसर के 9, खलीलाबाद के 12, मेंहदावल के छह, नाथनगर के 11, पौली के एक, सांथा के नौ और सेमरियावां ब्लॉक के नौ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी करते हुए समस्त प्रधानाध्यापकों से 14 दिसंबर तक स्पष्टीकरण देने का निर्देश के साथ ही यह कहा गया है कि दिसंबर में यदि नामांकन 60 प्रतिशत से अधिक नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  डीसी एमडीएम डीपी चंद ने बताया कि दैनिक अनुश्रवण प्रणाली में अक्टूबर माह में 101 विद्यालयों में कम छात्र संख्या मिली थी। जिसके बाद नोटिस जारी हुआ तो 27 विद्यालयों ने छात्र संख्या बढ़ा ली, लेकिन 74 विद्यालयों ने इस पर अमल नहीं किया। उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई है। अगर दिसंबर में 60 प्रतिशत छात्र संख्या नहीं हुई तो विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्रावली प्रस्तुत कर दी जाएगी।               
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed