फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मूल्याकंन का बहिष्कार किया

मूल्याकंन का बहिष्कार किया

Sat, 09 Mar 2019 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
मूल्याकंन का बहिष्कार किया
माध्यमिक शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार किया
विज्ञापन

पहले दिन व्यवहारिक प्रशिक्षण में शिक्षकों ने ‘कोठार’ नहीं खुलने दिया
नाराज शिक्षकों ने मूल्यांकन में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार से शुरू हुई बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार किया। शिक्षकों ने दोनों केंद्रों पर पहले दिन व्यवहारिक प्रशिक्षण में मूल्यांकन के कोठार (उत्तर पुस्तिका रखने वाले कमरे) को खुलने नहीं दिया और न ही प्रशिक्षण में उपस्थित हुए। एचआर इंटर कॉलेज और जीजीआईसी पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनकी सेवा सुरक्षित करते हुए सम्मानजनक वेतन दिया जाए। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करते हुए अद्यतन कार्यरत तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जाए। कंप्यूटर और व्यवसायिक शिक्षकों को नियमित किया जाए। बोर्ड परीक्षा का पारिश्रमिक सीबीएसई बोर्ड के बराबर किया जाए। सीटी ग्रेट की समस्या का समाधान करते हुए एलटी के प्रोन्नत में परास्नातक की बाध्यता समाप्त की जाए। इस दौरान गिरिजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, नसीम अहमद, विजय यादव, ब्रह्मदेव सिंह, अरुण ओझा, सुनील ओझा, गोपाल जी सिंह, मंतोष मौर्य, रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed