{"_id":"5a0495f54f1c1b68678ba856","slug":"71510249973-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने रैली को रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज ने रैली को रवाना किया
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कनेक्टिंग टू सर्व कार्यक्रम के तहत जिला जज उमेश चंद्र शर्मा ने न्यायालय परिसर से पैरा लीगल वालंटियरों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला जज ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक सेवा दिवस मनाया जा रहा है, जो नौ से 18 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के वालंटियर घर घर जाकर न्याय के लिए लोगों को बताएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र यादव ने बताया कि धनघटा ,खलीलाबाद व मेंहदावल तहसीलों में टोली बनाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उनके साथ पैनल वकील भी रहेंगे। इस अवसर पर एफटीसी प्रथम प्रफुल्ल कमल, परिवार न्यायाधीश विनोद कुमार बरनवाल, सीजेएम दीप कांत मणि, सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय गोंड, जूनियर डिवीजन रणविजय सिंह, जेएम अभिषेक त्रिपाठी, शैलेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, बृजेश कुमार, दीपक, विशाल श्रीवास्तव, प्रभाकर मिश्र, प्रदीप, सिद्धांत, संतोष यादव, नरेंद्र पांडेय, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन